अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यशस्वी सिंह ने लहराया परचम

गौहनिया, प्रयागराज
सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, वात्सल्य कैंपस, गौहनिया, प्रयागराज में हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा दिए गए मेडल एवं प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह उल्लासपूर्ण एवं उत्साहजनक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. कीर्तिका अग्रवाल, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती जया लक्ष्मी सेठ तथा हिंदी प्रवक्ता श्री राजेश तिवारी द्वारा विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में विद्यालय की कक्षा IV की छात्रा यशस्वी सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाँचवाँ स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें—
श्रेयांश केसरवानी (गोल्ड मेडल),
शगुन केसरवानी (रजत पदक),
कनक केसरवानी (रजत पदक),
आयुष आशीष सिंह (गोल्ड मेडल),
अंशुमान सिंह (गोल्ड मेडल),
सौरभ प्रजापति (गोल्ड मेडल),
विद्या यादव (गोल्ड मेडल)
शामिल रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. नीरज अग्रवाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, परिश्रम और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को विकसित करती हैं।
उप-प्रधानाचार्या जया लक्ष्मी सेठ ने कहा कि हिंदी भाषा के माध्यम से विद्यार्थियों में बौद्धिक विकास के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का भी संवर्धन होता है।
हिंदी प्रवक्ता राजेश तिवारी ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कारों, संस्कृति और सभ्यता की जननी है तथा इसके संरक्षण और प्रचार-प्रसार में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
इस अवसर पर आशुतोष केशरवानी, सबीहा, सचिंत दास, साधना शंकर, विकास सिंह, रितु दयाल, देवेश यादव, सुरभि सिंह,केया शर्मा, जया सिंह, श्रेया यादव, मधु अवस्थी, अभिषेक चौधरी, आकांक्षा, सोनी, स्वराज गुप्ता, शालू देव, नम्रता, उत्कर्ष, सरोज, हेबा, अंकित, अखिलेश सहित समस्त विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे l
