Wednesday, February 11Ujala LIve News
Shadow

घर पर जबरन कब्जे का आरोप, न्याय की गुहार

घर पर जबरन कब्जे का आरोप, न्याय की गुहार


प्रयागराज। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के छोटा बघाड़ा इलाके में एक मकान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पीड़ित परिवार ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व उनके मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और अब उस पर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
परिवार का कहना है कि संबंधित मकान वर्ष 1975 से नगर निगम के अभिलेखों में दर्ज है तथा समय-समय पर हाउस टैक्स का भुगतान भी किया जाता रहा है।
परिवार ने एक अधिवक्ता पर कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैनामा कराने और राजनीतिक प्रभाव का उपयोग कर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। साथ ही परिवार के एक सदस्य के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाने और अन्य मामलों में फंसाने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया।
पीड़ितों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *