गरीब एवं निर्बल के घर शिक्षा की अलग जागने वाले महान विभूति थे बाल्मीकानंद जी

प्रयागराज
ऋषिकुल विद्यालय के संस्थापक बद्री प्रसाद वाल्मीकि आनंद जी का 108 वा जन्मदिवस पूरे हरसू उल्लास एवं उत्साह से विद्यालय परिसर में मनाया गया l
सर्वप्रथम दी वाल्मीकि यंग मैन संगठन के पदाधिकारी ने माल्यार्पण कर उनको एवं उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो को नमन किया गया l
तत्पश्चात महिला एवं छात्राओं द्वारा भजन और रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की गई l
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष करते हुए मोहन राम सिंह कंडारे ने करते हुए कहा कि बद्री प्रसाद वाल्मीकि आनंद जी समाज के उत्थान के साथ-साथ सामाजिक समरसता का भी प्रचार प्रसार जोर-जोर से किया l उन्होंने गरीब एवं असहाय लोगों के घर शिक्षा का दीप जलाकर शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने का सफल प्रयास किया l
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री जगदीश प्रसाद ने करते हुए कहा कि कल दोपहर 12:00 बज दी वाल्मीकि यंग मैन संगठन के पदाधिकारी का संगठन आत्मक चुनाव वाल्मीकि मंदिर में संपन्न होगाl
उक्त अवसर पर सुरेश राठी किशन आनंद प्रबंधक हरिकृष्ण वाल्मीकि पुन्नू लाल वाल्मीकि सतीश चंद प्रदीप कुमार विनोद आनंद कुमार गुरु प्रसाद संदीप चौहान एवं प्रदीप जबलपुर बरखा प्रकाश सरोज देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे l
