27 फरवरी 2026 को निकलेगी बाबा खाटू श्याम जी की 15 वाँ निशान शोभा यात्रा

प्रयागराज प्रत्येक वर्ष के भाति इस वर्ष भी फागुन मास में कलयुग के अवतार बाबा खाटू श्याम जी की 15 वीं निशान शोभा यात्रा बैंड बाजा, डी0जे0, ढोल-नगाड़ा के साथ सभी श्याम प्रेमियों द्वारा ध्वजा निशान बाबा श्याम जी की रथ यात्रा के साथ राजर्षि टंडन मंडपम, सम्मेलन मार्ग प्रयागराज से प्रातः 8 बजे उठाकर मारवाड़ी धर्मशाला, राम भवन चौराहा, बहादुरगंज महारानी चाय से मानसरोवर होते हुए अग्रसेन चौराहा से हीवेट रोड होकर रामबाग स्थित श्री खाटू श्याम जी एवं सालासर बालाजी धाम मंदिर पहुंच कर कलयुग के अवतार बाबा श्याम जी को अर्पण किया जायेगा।
शोभा निशान यात्रा के दौरान रास्ते में जगह-जगह पुष्प एवं ईत्र वर्षा श्याम प्रेमियों पर नगर के विशिष्ट जानों द्वारा भी किया जाता है।
बाबा खाटू श्याम जी का आलौकिक श्रृंगार दर्शन करने के लिए शहर के दूर-दूर से श्याम प्रेमियों जमवाड़ा रहेगा एवं शाम को छप्पन भोग बाबा श्याम को लगाया जायेगा।
यह जानकारी आयोजक राधेश्याम सेवा ट्रस्ट रामबाग प्रयागराज के मंदिर व्यस्थापक रमेश तायल ने दिया।
बैठक में मंदिर समिति के अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, श्याम शंकर लोहिया, नवल अग्रवाल, रमेश सुल्तानिया, अनुभव श्रीवास्तव, हिमांगीनी श्रीवास्तव, विक्रान्त त्रिपाठी, सूरज सिंह कुशवाहा, पूजा कुशवाहा, रंजीत सिंह यादव, अनूप श्रीवास्तव, सुनील कुमार आदि बाबा श्याम के सेवक भी उपस्थित रहे।
