Wednesday, February 18Ujala LIve News
Shadow

परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में शुरू होगा तीर्थंराज का पहला कन्या गुरुकुल

परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में शुरू होगा तीर्थंराज का पहला कन्या गुरुकुल

अरेल, प्रयागराज
तीर्थराज प्रयागराज में शहर का पहला कन्या गुरुकुल शुरू होगा. तेलंगाना से आई 15 कन्याएँ वैदिक शिक्षा ग्रह कर रहीं हैं.इन कन्याओं को प्रयागराज गुरुकुल में लाया गया है
इन सभी कन्याओं के द्वारा वैदिक संस्कार पठन, पाठ्य, आरती एवं पूजन का कार्य परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में संपन्न किया जाएगा.

अगले सत्र से छात्राओं की संख्या में खासी वृद्धि होगी.
परमार्थ अरैल घाट पर प्रतिदिन होने वाली संगम -गंगा आरती में अब मातृशक्ति की भी प्रतिभागिता होगी.
प्रयागराज संगम आरती का इस प्रकार का एक पहला आयोजन जिसमें मातृशक्ति द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से गंगा – संगम आरती की जाएगी
आगामी 23 फ़रवरी से विशाल आरती शुरू की जाएगी.
परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में श्री जगन्नाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह 23 से 26 फ़रवरी तक होना है.
पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज जी उपस्थिति में मातृशक्ति द्वारा आरती आयोजन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा एवं अन्यान्य रोचक कार्यक्रम इस अवसर पर किए जायेगें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *