Sunday, March 15Ujala LIve News
Shadow

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क कंपनी बाग मैं तीन दिवसीय अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क कंपनी बाग मैं तीन दिवसीय अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया

 

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क कंपनी बाग मैं तीन दिवसीय अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आम जनमानस ,नगर वासियों के साथ-साथ मॉर्निंग वॉक करने वाले बुजुर्ग, बच्चे ,महिलाएं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कीl कार्यक्रम में संदीप द्विवेदी द्वारा देश भक्ति के गीतों को सुनकर वहां पर उपस्थित जनमानस झूम उठा और नाचने के लिए विवश हो गया lसुप्रसिद्ध गजल गायक आशुतोष श्रीवास्तव ने ‘चिट्ठी आई है'” एवं वतन की अनेक वतन पर रचनाओं को प्रस्तुत किया जिससे वहां पर लोगों की आंखें नम हो गईl
अमर शहीद बलिदानों के बलिदान त्याग ,तपस्या उन पर हुए भीषण अत्याचार ,रूह कंपा देने वाली यातनाएं,को सुनकर लोग अपने आप को रोक नहीं पाए और बहुत से लोग रोने विलाप करने लगेl कार्यक्रम का संचालन मॉर्निंग वॉकर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक जैन ने किया lअखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष लालू मित्तल ने वहां उपस्थित सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों को आजादी के 75 में वर्षगांठ के उपलक्ष में टी शर्ट प्रदान किया l कार्यक्रम में भारी संख्या में व्यापारी ,लायंस क्लब के सदस्य, के अलावा प्रमुख रूप से वरिष्ठ पदाधिकारी राधेश्याम करेल, डॉ उमा जयसवाल,शीलू केसरवानी ,योगेश अग्रवाल ,रमेश केसरवानी, एसी सोनी, सराफा व्यापार मंडल, चड्ढा, शशांक मित्तल ,शिव मूरत गोले, श्वेता मित्तल ,अर्चना जैन ,भारत विकास परिषद अध्यक्षा ,बिल्लू अग्रवाल ,गुड्डू, राजेंद्र मिश्रा ,पप्पू केसरवानी, अनूप अग्रवाल, रामजी केसरवानी, ओम जी ,श्याम जी आदि लोग उपस्थित रहे l अंत में लालू मित्तल ने सभी को 14 अगस्त सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक इसी प्रकार के देश भक्ति, राष्ट्रप्रेम ,बलिदान, त्याग पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम होने की जानकारी दी और सभी को आमंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *