आर्य कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का छठा दिन संपन्न—– स्वास्थ्य व स्वच्छता को रहा समर्पित

प्रयागराज आर्य कन्या महाविद्यालय, प्रयागराज में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का प्रारंभ स्वयंसेविकाओं के द्वारा प्रार्थना एवं लक्ष्यगीत के साथ हुआ तत्पश्चात हार्टफुलनेस की डॉ॰ज्योति मिश्रा के निर्देशन में ध्यान सत्र आयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने एकाग्रता और मानसिक शांति के महत्व को समझाया। अगले सत्र में शकुंतला हॉस्पिटल कि निदेशक डॉ. उमा जायसवाल ने स्वयंसेविकाओं को मासिक धर्म से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक किया तथा स्वच्छता और स्वास्थ्य संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही स्वयंसेविकाओं के बीच रीयूजेबल (पुनः उपयोग योग्य) पैड का वितरण भी किया गया।
अंतिम सत्र में
एक्युप्रेशर सेन्टर से आए हुए विशाल जायसवाल और प्रमोद अग्रवाल ने एक्युप्रेशर के माध्यम से जटिल बीमारियों के निदान के बारे में स्वयंसेविकाओं को जानकारी दी और उन्हें विस्तार से समझाया। शिविर चेयरमैन पंकज जायसवाल तथा प्राचार्या प्रो अर्चना पाठक के दिशा निर्देशन में संपन्न हो रहा है। शिविर के सभी कार्यक्रमों का संयोजन प्रभारी कार्यक्रम अधिकारीकार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंजना त्रिपाठी के साथ डॉ. दामिनी, डॉ. शिवानी, डॉ. भारती एवं डॉ. सुधा कुमारी कर रही है।
छठे दिन के शिविर का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कल इस सात दिवसीय विशेष वीर का समापन होगा, जिसके मुख्य अतिथि प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी होंगे और अध्यक्षता पंकज जायसवाल करेंगे।
