घर-घर मुंह(गाल)में तिरंगा बना रहे हैं सरदार पतविंदर सिंह

हर घर का तिरंगा-हर मुंह(गाल)तिरंगा का आह्वानl
नैनी प्रयागराज /भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने नैनी के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए घर-घर तिरंगा,हर मुंह(गाल) तिरंगा अभियान चलायाl
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण करते हुए हर घर तिरंगे वितरण के साथ ही हर चेहरा तिरंगा रंगते हुए कहा कि भारत एक बड़ा परिवार है जिसका धर्म संविधान है और जिस की पहचान तिरंगा है 75 वर्ष पूरे होने पर परिवार को तिरंगे के नीचे एकजुट होना,हर घर तिरंगा अभियान में
शामिल होकर सभी जन अपनी क्षमताओं,उद्देश्यों और अपनी पहचान तिरंगे की आन-बान-शान के संकल्प को दृढ़ बनाएंl
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि तिरंगे मे तीन रग भारत की सभी विविधताओं,
पर्व-त्योहारों,सभी विश्वासों,रीति-रिवाजों,धर्मों पंथो और उपासना पद्धतियों को समाहित और संयोजित करते हैंl
इस अवसर पर राजबहादुर,सर्वजीत,विजय,चित्रा,
विनायक,वैष्णवी,हरमनजी सिंह,दलजीत कौर सहित कई राष्ट्रभक्त सेवा कार्य में लगे हैं रहे।
