Sunday, March 22Ujala LIve News
Shadow

रानी रेवती देवी में प्रवेश परीक्षा हेतु उमड़ी छात्र-छात्राओं की भारी भीड़

रानी रेवती देवी में प्रवेश परीक्षा हेतु उमड़ी छात्र-छात्राओं की भारी भीड़

प्रयागराज l विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर प्रयागराज में प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन एवं संयोजन में आयोजित प्रवेश परीक्षा में छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ी l
विद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं संगीताचार्य मनोज गुप्ता ने बताया कि एलकेजी (शिशु) से अष्टम तथा नवम एवं 11वीं के लगभग 842 छात्र-छात्राओं ने विद्यालय द्वारा आयोजित प्रथम प्रवेश परीक्षा में उत्साह पूर्वक भाग लिया l इस अवसर पर प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय, प्रबंध समिति पूर्व आचार्यगण एवं विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं ने आए हुए प्रवेशार्थी छात्र-छात्राओं का स्वागत तिलक, आरती एवं फूलों की वर्षा से किया l
छात्र-छात्राओं के साथ आए अभिभावकों के लिए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम संगीताचार्य मनोज गुप्ता एवं पायल जायसवाल के नेतृत्व में किया गया, विप्रा केसरवानी ने मां दुर्गा को समर्पित भाव नृत्य, उत्कर्ष सोनी ने सिंथेसाइजर पर देशभक्ति एवं भजनों की धुन, श्रद्धा, संस्कृति एवं मानसी ने समूह नृत्य तथा विद्यालय के पूर्व छात्र एवं प्रसिद्ध कवि शिवम भगवती ने अपनी कविताओं के माध्यम से आए हुए सभी अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया l प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय ने आए हुए अभिभावकों का स्वागत तथा परिचय कराया l इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष सीएमपी डिग्री के पूर्व प्राचार्य आनंद कुमार श्रीवास्तव, विद्यालय के कोषाध्यक्ष शरद कुमार गुप्त, समाजसेवी मलकियत सिंह बाजवा, एडवोकेट श्याम नारायण राय, पूर्व छात्रगण डॉक्टर पदमनाथ द्विवेदी, एडवोकेट रवि झा, रवि कसौधन, विकास रस्तोगी, अभिषेक चतुर्वेदी एवं विकास पाण्डेय तथा पूर्व आचार्यगण अशोक मौर्य, मानसिंह यादव तथा अजय सिंह सहित समस्त आचार्यगण, आचार्या बहने उपस्थित रहे l संचालन सत्य प्रकाश पाण्डेय एवं दिनेश कुमार शुक्ला ने किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *