Saturday, September 12Ujala LIve News
Shadow

प्रयागराज की पृष्ठभूमि पर केन्द्रित अवधी फिल्म कुम्भ का संगम फ़िल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर लांच

प्रयागराज की पृष्ठभूमि पर केन्द्रित अवधी फिल्म कुम्भ का संगम फ़िल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर लांच

संगम नगरी की बहुचर्चित अवधी फिल्म कुम्भ का संगम फर्स्ट लुक जारी

प्रयागराज
आसरा फाउंडेशन प्रयागराज द्वारा विगत 15 वर्षो से संगम नगरी के प्रतिष्ठित समारोह प्रयागराज महोत्सव में प्रयागराज में शूट की गई फ़िल्म का पोस्टर जारी किया गया । फ़िल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति नीरज तिवारी, आसरा फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी आसरा, फ़िल्म के निर्माता आलोक मालवीय,सह निर्माता डॉ. अमित त्रिपाठी, डॉ श्लेष गौतम, पार्षद अखिलेश सिंह,समाजसेवी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह,कलाकार डॉ. कविता सिंह, संतोष तिवारी, अभय नाथ मालवीय,राजेश निर्मल ने संयुक्त रूप से जारी किया।
फ़िल्म कुम्भ का संगम प्रयागराज में फ़िल्म उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाई गई फ़िल्म है। फ़िल्म की ख़ास बात ये है की फ़िल्म की शत प्रतिशत शूटिंग प्रयागराज में की गई है। फ़िल्म में संगम नगरी के दर्शनीय स्थलों को देख कर दर्शकों का मन मन्त्र मुग्ध हो जाएगा। फ़िल्म के सभी कलाकार उत्तर प्रदेश के हैँ. फ़िल्म का निर्माण प्रयागराज की की फ़िल्म निर्माण कंपनी मधुबाला फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फ़िल्म निर्माता आलोक मालवीय ने बताया कि फ़िल्म निर्माण कंपनी का उद्देश्य प्रयागराज और आस पास के जिलों के कलाकारों को आगे बढ़ाना और फ़िल्म उद्योग को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर डॉक्टर पीयूष दीक्षित, नरेश महारानी, शिव शंकर सिंह, इंजीनियर के सिंह, राकेश जैन, आदर्श पाराशर भजन गायक मनोज गुप्ता, आशुतोष श्रीवास्तव, रत्नेश दुबे, विशाल सिंह रिशु आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *