Sunday, March 22Ujala LIve News
Shadow

पूरी ऊर्जा व उत्साह के साथ काम करें: संजय गुप्ता नवनियुक्त जिला कार्यसमिति सदस्यों पदाधिकारियों को महानगर अध्यक्ष ने दी बधाई

 पूरी ऊर्जा व उत्साह के साथ काम करें: संजय गुप्ता

नवनियुक्त जिला कार्यसमिति सदस्यों पदाधिकारियों को महानगर अध्यक्ष ने दी बधाई

प्रयागराज

भाजपा प्रयागराज महानगर के नव नियुक्त पदाधिकारियों जिला कार्यसमिति सदस्यों को बधाई देते हुए भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि संगठन हित व 2027 के लिए हम सब मिलकर करें और 2027 में विजय पताका लहराएं। उन्होंने कहा कि संगठन में हर कार्यकर्ता का सम्मान है। दायित्व आता है और जाता है लेकिन कार्यकर्ता हमेशा कार्यकर्ता रहता है जिसके बल पर संगठन आज इस मुकाम तक पहुंचा है। महानगर अध्यक्ष ने निवर्तमान पदाधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वाहन किया कि जहां भी आवश्यकता पड़े निवर्तमान पदाधिकारियों का मार्गदर्शन वर्तमान में चुने गए पदाधिकारी लेने में संकोच न करें क्योंकि अनुभव से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। एक सशक्त संगठन के रूप में हमें 2027 के रण में उतरना है।

सोशल मीडिया व आईटी टीम भी गठित

प्रयागराज महानगर जिला कार्यसमिति में सोशल मीडिया व आईटी की टीम को भी 2027 को लेकर प्रमुख जगह दी गई है। जिसके तहत सुजीत कुशवाहा को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, आनंद दुबे, सतीश प्रजापति व चंद्रा अहलूवालिया को जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं शुभम सिंह को जिला आईटी संयोजक जबकि प्रियंका पाराशर व नीलम पाल को सह संयोजक बनाया गया है। शोभिता श्रीवास्तव को मन की बात का जिला संयोजक और विपुल मित्तल को जिला कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *