Friday, March 27Ujala LIve News
Shadow

महापौर ने कन्या पूजन कर सशक्त कन्या बनने की दी प्रेरणा

महापौर ने कन्या पूजन कर सशक्त कन्या बनने की दी प्रेरणा


प्रत्येक वर्ष की भांति वार्ड 88 के पार्षद नीरज गुप्ता के मुट्ठीगंज स्थित आवास पर 101 कन्याओं का पाँव पखार कर पैरों में आलता लगाते हुए उपहार बाँटकर उनका पूजन किया गया , ततपश्चात प्रसाद का भी वितरण हुआ। इस दौरान प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव पर भगवान सत्यनारायण की कथा का सभी भक्तों ने श्रवण किया । रोम रोम में बसने वाले प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव बड़े उमंग उल्लास से मनाया गया।
बतौर मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने सभी कन्याओं को उपहार देकर पूड़ी-सब्जी और खीर का भोग लगाते हुए कन्याओं को प्रेरणा दी कि उन्हें देवी के रूप में समाज हित में अच्छा कार्य करते हुए अपनी पहचान बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को आध्यात्मिक राष्ट्र एवं पर्वों का देश बताते हुए समाज में सभी त्योहारों को मनाकर समरसता युक्त समाज निर्माण में हर व्यक्ति को अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद कन्हैया लाल गुप्ता , पूर्व पार्षद रुचि गुप्ता , पूर्व पार्षद एवं भाजपा प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव , हथौड़ा बारात के संयोजक संजय सिंह , गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश केसरवानी , विश्सु भैया , जय बाबू गुप्ता , विनोद सोनकर , निखिल केसरवानी , विशाल अग्रहरि , सीमा केसरवानी , रेखा गुप्ता , उर्वशी जायसवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *