रोटरी प्रयागराज संगम की 4th क्लब असेंबली सफलतापूर्वक संपन्न

रोटरी क्लब प्रयागराज संगम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “4th क्लब असेंबली” का सफल आयोजन दिनांक 4 अप्रैल से 6 अप्रैल 2026 तक जिम कॉर्बेट, रामनगर स्थित ला पेर्ले रिवर रिसोर्ट में अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस असेंबली में क्लब के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
इस आयोजन की विशेषता यह रही कि इन तीन दिनों में सभी सदस्यों ने न केवल रोटरी के विभिन्न आयामों को समझा और सीखा, बल्कि आपसी सामंजस्य, मित्रता एवं आत्मीयता को भी नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। सीखने के साथ-साथ सभी ने भरपूर मस्ती की और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से यादगार पलों का आनंद लेते हुए पूरे आयोजन में एक अलग ही ऊर्जा और उत्साह का वातावरण बना रहा।
अध्यक्ष निर्वाचित रोटेरियन अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस असेंबली में उनके साथ प्रथम महिला 2026-27 रोटेरियन वर्तिका सिंह की सक्रिय उपस्थिति एवं सहयोग ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
सचिव निर्वाचित रोटेरियन साधना श्रीवास्तव ने अपनी कुशल कार्यशैली एवं ऊर्जा से आयोजन को सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली बनाया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रोग्राम कन्वीनर रोटेरियन मन्दीप श्रीवास्तव एवं रोटेरियन ऋषि अग्रवाल की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। उनके समर्पण, सूझबूझ एवं टीम भावना के कारण यह आयोजन प्रत्येक सहभागी के लिए अविस्मरणीय बन सका।
इस अवसर पर क्लब के अन्य गणमान्य सदस्य जैसे रोटेरियन डॉ. गरिमा सिंह (DRRE), रोटेरियन विकास गुप्ता (Past President), रोटेरियन रविंद्र शुक्ला (चार्टर सदस्य), रोटेरियन एकता जायसवाल (चार्टर सदस्य), रोटेरियन श्वेता अग्रवाल, रोटेरियन अपर्णा गुप्ता, रोटेरियन मनीषा शुक्ला, रोटेरियन अमित जैन, रोटेरियन आशीष चतुर्वेदी, रोटेरियन प्रीति चतुर्वेदी, रोटेरियन अजीत गुप्ता, रोटेरियन अतीश चौरसिया, रोटेरियन उर्मिला शर्मा सहित सदस्यों के परिवार वालों की सक्रिय भागीदारी रही। साथ ही इंटरैक्ट क्लब के पदाधिकारी—प्रेसिडेंट कृतार्थ अस्थाना, सेक्रेटरी संभव श्रीवास्तव, पास्ट प्रेसिडेंट आराध्या सिंह, शिवम् अग्रवाल एवं अन्य सदस्यों की सहभागिता ने आयोजन को और भी ऊर्जावान बना दिया।
तीन दिनों तक चले इस आयोजन में विभिन्न सत्रों, विचार-विमर्श, मनोरंजक गतिविधियों, लाइव म्यूजिक , डीजे नाइट एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी ने ज्ञानवर्धन के साथ-साथ आपसी संबंधों को भी सुदृढ़ किया। यह असेंबली “Learning with Fun” का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरी, जहाँ सभी ने खुलकर सीखा, मस्ती की और एक साथ मिलकर खूब धमाल मचाया।
अंत में अध्यक्ष निर्वाचित रोटेरियन अमरेंद्र सिंह ने सभी सदस्यों, आयोजकों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह असेंबली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि रोटरी परिवार की एकजुटता, सेवा भावना और आपसी प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने आने वाले सत्र में सभी के सहयोग से और भी प्रभावशाली एवं समाजसेवा से परिपूर्ण कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
यह सफल आयोजन निश्चित रूप से रोटरी प्रयागराज संगम के आगामी सत्र के लिए एक सशक्त एवं प्रेरणादायक शुरुआत सिद्ध होगा।
