रानी रेवती देवी के प्रधानाचार्य बने सतीश कुमार सिंह

प्रयागराज l विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर प्रयागराज में नए प्रधानाचार्य के रूप में सतीश कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है l उल्लेखनीय है कि विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय को ज्वाला देवी गंगापुरी का प्रधानाचार्य बनाया गया है और उनके स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद नगर सुल्तानपुर के प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह को विद्यालय के नये प्रधानाचार्य का दायित्व सोपा गया है l
विद्यालय के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि सतीश कुमार सिंह ने 1997 में कटघर में आयोजित आचार्य चयन परीक्षा द्वारा खमरिया से आचार्य जीवन प्रारम्भ किया, तत्पश्चात बारीनाथ जौनपुर तथा प्रयागराज के सर्वोदयनगर , ज्वालादेवी सिविल लाईन , ज्वालादेवी गंगापुरी में आचार्य के रूप में कार्य करते हुए 2019 में सर्वोदयनगर में प्रधानाचार्य नियुक्त हुए उसके बाद 2024 में सिरवारा मार्ग सुलतानपुर में उनका स्थानान्तरण हुआ, वहाँ दो वर्ष के कार्यकाल के बाद फिर से प्रयागराज के प्रतिष्ठित विद्यालय रानी रेवती देवी में कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है l इस अवसर पर उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विद्यालय शैक्षिक सांस्कृतिक एवं अनुशासनात्मक गतिविधियों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा संस्था की गौरवशाली परंपराओं को और सुंदृढ़ता मिलेगी l
पदभार ग्रहण करने के दौरान केएनआईटी सुल्तानपुर के सेवानिवृत प्रोफेसर एवं मंत्री बाल कल्याण समिति सुल्तानपुर प्रोफेसर हरिदर्शन राम, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष भूगोल एवं उपाध्यक्ष रज्जू भैया शिक्षा प्रसार समिति डॉक्टर बी.एन. सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता सेल्स टैक्स के.एन. कुमार, प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र एवं प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय सहित आचार्यगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे l सभी ने नवागत प्रधानाचार्य का स्वागत करते हुए उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की कामना की l
