Thursday, April 9Ujala LIve News
Shadow

प्रयागराज जंक्शन पर संरक्षा प्रदर्शनी का शुभारंभ

प्रयागराज जंक्शन पर संरक्षा प्रदर्शनी का शुभारंभ


आज दिनांक 09 अप्रैल 2026 को मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज मंडल, श्री रजनीश अग्रवाल द्वारा प्रयागराज जंक्शन पर संरक्षा विषयों पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज मंडल, श्री दीपक कुमार, स्टेशन निदेशक श्री वी.के. द्विवेदी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने इस अवसर पर बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को संरक्षा के प्रति जागरूक करना है, ताकि हमारे सम्मानित यात्री छोटी-छोटी सावधानियों को अपनाकर अपने बहुमूल्य जीवन की रक्षा कर सकें। उन्होंने कहा कि सामान्यतः देखा गया है कि छोटी-छोटी लापरवाहियों के कारण यात्री चोटिल हो जाते हैं तथा कई बार गंभीर एवं दुखद दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने आगे बताया कि यह पहल प्रयागराज मंडल द्वारा आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से की गई है, जिससे यात्री सुरक्षित एवं सहज यात्रा कर सकें।
इस दौरान यह भी बताया गया कि कुछ बरती जानेवाली सावधानियाँ इस प्रकार से है:

*ट्रेन यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानियां:*
• प्लेटफॉर्म की किनारे की पीली रेखा से सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े रहें।
• ट्रेन में चढ़ते एवं उतरते समय धक्का-मुक्की से बचें।
• चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें—यह अत्यंत खतरनाक एवं जानलेवा हो सकता है।
• यात्रा के दौरान ट्रेन के दरवाजे या पावदान पर खड़े या बैठे न रहें।

*विशेष सावधानियां:*
• समपार फाटक बंद होने पर उसे पार करने का प्रयास न करें—यह गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है।
• रेलवे ट्रैक को अनधिकृत रूप से पार करना न केवल जानलेवा है, बल्कि दंडनीय अपराध भी है।
• एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए केवल फुट ओवर ब्रिज, लिफ्ट या स्वचालित सीढ़ियों का ही उपयोग करें। ट्रैक पार करना पूर्णतः निषिद्ध एवं खतरनाक है।

मंडल प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे रेलवे नियमों का पालन करें तथा अपनी यात्रा को सुरक्षित बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *