Friday, April 10Ujala LIve News
Shadow

प्रयागराज में 1.40 करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

प्रयागराज में 1.40 करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

 

रिपोर्ट कुलदीप शुक्ला 

प्रयागराज। प्रयागराज के धूमनगंज क्षेत्र में नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना धूमनगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 704.88 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख 97 हजार 600 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन और 1200 रुपये नकद भी बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर वर्कशॉप रोड, सुबेदारगंज स्टेशन के पीछे स्थित गली में घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सचिन पासी (27), राहुल कुमार (22) और नितेश कुमार (32) शामिल हैं, जो सभी धूमनगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
इस मामले में थाना धूमनगंज में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा (मु0अ0सं0-114/2026) दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वे नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े रहे हैं।
बरामदगी में सचिन पासी के पास से 559.85 ग्राम, राहुल कुमार के पास से 88.29 ग्राम और नितेश कुमार के पास से 56.74 ग्राम स्मैक मिली। सभी के पास से एक-एक मोबाइल फोन और कुछ नकदी भी बरामद की गई।
इस सफल कार्रवाई पर पुलिस आयुक्त, प्रयागराज कमिश्नरेट ने संयुक्त टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
कार्रवाई में थाना धूमनगंज पुलिस और नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम शामिल रही, जिसने संगठित तरीके से ऑपरेशन को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *