Saturday, June 13Ujala LIve News
Shadow

नव संवत्सर के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता संपन्न

नव संवत्सर के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता संपन्न

अग्रसेन महिला समाज की ओर से नव संवत्सर के उपलक्ष्य में जैन धर्मशाला जीरो रोड में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया समाज में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से व्यक्तित्व का विकास, आत्मविश्वास में वृद्धि, और छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। इससे समाजिक संपर्क बढ़‌ता है नये कौशल सीखने को मिलते है और हार-जीत से जीवन के प्रति सहन-शीलता व सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है।

प्रतियोगिता में सर्वप्रथम चीफ गेस्ट डा. सविता अग्रवाल के कर कमलों द्वारा अग्रसेन महाराज के चित्र पर दीपप्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभआरूभ किया गया। प्रतियोगिता में हार-जीत का निर्णय लेने के लिये

जजों के रूप में डा. संगीता गौतम,ज्योति अग्रवाल एवं अदीति गोस्वामी को ससम्मान आमंत्रित किया गया। अध्ययक्षा रेनु गर्ग ने सभी का स्वागत करते हुये अपने वचनो से अभिभूत किया। प्रतियोगिता में’ कार्यकारीणि सदस्यों वर्षा, मंजू, उपमा, संतोष, सन्ध्या, सुमन एवं समाज की सभी सदस्यों ने अपना योगदान दे कर कार्यकर को सफल बनाया। अंत में महामंत्री ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया। अंत में लकी ड्रा एवं स्वरूचि भोजन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *