प्लैटिनम कप 2026 का भव्य आयोजन सम्पन्न, यशार्थ ओझा बने दोहरे खिताब के विजेता

प्रयागराज, ध्रुव नारायण मेमोरियल स्पोर्ट्स एसोसिएशन, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्लैटिनम कप 2026 का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का शानदार परिचय दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन, न्यायमूर्ति तेज प्रताप त्रिपाठी, न्यायमूर्ति विपिन दीक्षित एवं न्यायमूर्ति बी.के. नारायण द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर ओलंपियन अभिन श्याम गुप्ता सहित आर.एस. बेदी, आरएसओ प्रेम कुमार, मनीष गुप्ता, नितिन चोपड़ा, एल.के. शुक्ला, मनोज कुमार ‘लोकेश’, प्रतीक पांडेय, अजय शर्मा, विकल्प अग्रवाल, संजय तलवार एवं प्रमोद बंसल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण यशार्थ ओझा रहे, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया और दर्शकों की सराहना प्राप्त की।
अंत में विजेताओं को पुरस्कृत कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
