हेला समाज कल्याण समिति ने मनाई बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर की जयंती

प्रयागराज हेला समाज कल्याण समिति प्रयागराज के तत्वावधान में बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर पुस्तकालय, लीडर रोड, प्रयागराज पर अम्बेडकर जयन्ती 2026 बड़े हर्षोल्लाश के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर के जाने माने व्यवसायी अनिल कुमार गुप्ता (अन्नू भैया) द्वारा की गयी। मुख्य अतिथि के रूप में जनपद प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा (IAS) की उपस्थिति रही।
जिलाधिकारी के द्वारा अम्बेडकर पुस्तकालय में हुए पुवर्निमाण में सहयोगियों के शिला पट्ट का लोकार्पण किया गया। जिलाधिकारी ने अपने व्यक्तव्य में कहा की शिक्षा से हम अपने समाज के साथ परिवार और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैँ.
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में छाया देवी पूर्व सदस्य (सफाई कर्मचारी आयोग उ०प्र०) एवं ओम प्रकाश सुदर्शन, अपर संख्यिकीय अधिकारी बांदा की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन विष्णु कुमार सिद्धार्थ, उपाध्यक्ष के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सूरज पाल दयाल, उपाध्यक्ष भगवानदीन, मूलचन्द्र, संतोष कुमार, प्रबंधक दिलीप संप्रेक्षक नरेन्द्र कुमार, संजय सिंह एवं इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
