कॉन्वेंट स्कूलों में फीस वृद्धि किए जाने के विरोध में अभिभावकों ने रखा उपवास

प्रयागराज अभिभावक एकता समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में कॉन्वेंट स्कूलों में फीस वृद्धि किए जाने के विरोध में अभिभावक एकता समिति उ. प्र.के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में अभिभावकों ने धरना स्थल सिविल लाइन्स में उपवास रख धरना दिया
इस अवसर पर विजय गुप्ता ने शिक्षा व्यावसायिक कारण को बंद करने की मांग की.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगे आकर मनमाना रुपए उसूल रहे कॉलेजों पर अंकुश लगाए जाने की मांग की और कहा की छात्र छात्राओं की फीस का एक रेट निर्धारित किया जाए.
वर्तमान समय प्राइवेट कान्वेन्ट स्कूलों में बेतहाशा वृद्धि से अभिभावक परेशान हैं। स्कूलों में 15/से 25/प्रतिशत फीस वृद्धि उसके बाद लगभग हर साल पाठ्य पुस्तकों में बदलाव हो रहा हैं स्कूलों को भी व्यवसायिक केन्द्र बनाकर या किसी दुकान से तालमेल करके कापी किताब जूते मोजे आदि सामग्री मनमानी कीमत पर खरीदने हेतु अभिभावकों को विवश किया जा रहा है, ऐसी स्थिति में आम आदमी अपने बच्चों को शिक्षित कर पाने में असहज दिखाई दे रहा है. इस अवसर पर
प्रमिल केसरवानी प्रदेश महामंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन व जिला प्रशासन से कान्वेन्ट स्कूलों में हो रही बेतहाशा फीस वृद्धि पर तत्काल पर रोक लगाये.
शिक्षा के मन्दिर स्कूलों का व्यवसायीकरण रोककर अभिभावकों को कहीं से भी कापी किताब,जूते मोजे आदि खरीदने हेतु स्वतन्त्र किया जाय
पाठ्यक्रमों में बदलाव में कम से कम 10 वर्ष का अन्तर निर्धारित किया जाय.
ज्ञापन सौपा वाले अशोक गुप्ता अतुल खन्ना बृजेश निषाद विकास अग्रहरि विपिन गुप्ता इमरान अली बबलू बिज्जू अग्रहरि अंकित गोस्वामी के के जोशी योगेश कुमार चौरसिया मुन्ना लाल केशरवानी अभिभावक मौजूद रहे.
