आर्य कन्या डिग्री कालेज में भव्य नारी वन्दन अभिनन्दन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रयागराज आर्य कन्या डिग्री कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा इनर व्हील क्लब प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में नारी वन्दन अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने किया। इनर व्हील क्लब की तरफ से मुख्य वक्ता डाॅ किरन मलिक नूपुर कपूर, सेक्रेटरी शालिनी अग्रवाल, तान्या ढल, आरती अग्रवाल, नेहा, आराधना आदि उपस्थित रहीं। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने बताया की राष्ट्र निर्माण की बुनियाद के लिए महिला सशक्तिकरण आवश्यक है।स्वस्थ महिलायें स्वस्थ भविष्य की निर्माता है। डाॅ मलिक ने बताया कि मासिक धर्म हर महीने होने वाली स्वस्थ प्राकृतिक प्रक्रिया है। समाज में फैली गलत धारणाओं (myths) पर विश्वास न करें।
कार्यक्रम में सभी का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन चीफ प्रॉक्टर डाॅ रंजना त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर उपप्राचार्या प्रो. ईभा सिरोठिया, प्रो. अंजू श्रीवास्तव, प्रो. नीलांजना जैन समेत सभी शिक्षिकायें शिक्षक, छात्रायें उपस्थित रहे।
