Thursday, April 16Ujala LIve News
Shadow

मीडिया क्लब व हाई कोर्ट बार ने धूमधाम से मनाया राकेश पांडे ‘बबुआ’ का जन्मदिवस

मीडिया क्लब व हाई कोर्ट बार ने धूमधाम से मनाया राकेश पांडे ‘बबुआ’ का जन्मदिवस

प्रयागराज। हाई कोर्ट बार के यशस्वी अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं मीडिया क्लब के संरक्षक राकेश पांडे ‘बबुआ’ का जन्मदिवस बुधवार को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मीडिया क्लब के पत्रकारों एवं हाई कोर्ट बार की कार्यकारिणी के सदस्यों ने मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में मीडिया क्लब के अध्यक्ष अनुपम शुक्ला, उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, अनिल त्रिपाठी, सतीश कुमार मिश्रा, परवेज आलम, प्रशांत शर्मा, विशाल तलवार, सैयद मोहम्मद आमिर, शिशिर गुप्ता, अनवर खान, अभिषेक गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, मुकेश विश्वकर्मा, ज्ञानेश्वर शर्मा, विलास गुप्ता, आकाश गुप्ता, हिमांशु त्रिपाठी, संजय निषाद सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।
इसके साथ ही हाई कोर्ट बार के महासचिव अखिलेश शर्मा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट केके द्विवेदी समेत समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *