स्वयंसिद्धा क्लब का शानदार इनस्टॉलेशन कार्यक्रम सम्पन्न,रूबी पुरवार बनी क्लब की नई अध्यक्ष

रिपोर्ट आलोक मालवीय
प्रयागराज. संगम नगरी प्रयागराज का सांस्कृतिक,संस्कृति और समर्पण की भावना का प्रतीक बन चुके स्वयंसिद्धा क्लब का 19 वां इनस्टॉलेशन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ.क्लब की सौ सदस्यों ने एक साथ केक काटकर इस समारोह को और अधिक शानदार बना दिया. पारम्परिक वेश भूषा में कार्यक्रम में पहुंची सदस्यों ने पूरे भारत की झलक एक ही मंच पर प्रस्तुत करके सभी को आश्चर्य चकित कर दिया. प्रथम पूज्य गणेश की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम मे एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए. चीफ पैट्रन आशा अस्थाना के कुशल मार्गदर्शन में उत्कर्ष नाम से नए सत्र का शुभारंभ हुआ.
संस्था की संस्थापक आशा अस्थाना के मार्ग दर्शन में नयी टीम ने कार्यभार संभाला।रुबि पुरवार अध्यक्ष, सचिव सीमा गर्ग,कोषाध्यक्ष रीना केसरवानी बनी।
चीफ गेस्ट डां ज्योति गुप्ता और डॉ सोनिया तिवारी रही
पूरब ,पश्चिम ,उत्तर दक्षिण पदेश की डांस मोहिनी,किशु उर्मिला,मनीषी ने किया। नारी सशक्तीकरण पर मोहक प्रस्तुति ममता, रशिमी, किरन संगीता, सविता, दीपा, ने दी। पीती अगृवालने संचालन किया । पूर्व अध्यक्ष शालिनी, सचिव कविता, कोषाध्यक्ष नीतू अल्पना, गीता गुलाटी, आशा गुप्ता, मीना गुप्ता, जस्टिस विजय लछमी उपस्थित रही. कार्यक्रम का समापन स्वरूचि भोज के साथ किया गया
