Friday, April 17Ujala LIve News
Shadow

विश्व हिन्दू महासंघ के 46 वे स्थापना दिवस के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा 

विश्व हिन्दू महासंघ के 46 वे स्थापना दिवस के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा 

प्रयागराज
विश्व हिन्दू महासंघ के 46 वे स्थापना दिवस के अवसर पर पत्थर गिरिजा घर से एतिहासिक सुभाष चौराहे तक शोभा यात्रा निकाली गयी, -जानसेनगंज- चौराहे को “बन्दे मात्रम चौक” घोषित करने की माँग कार्यकर्ताओं ने की.
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार विश्व हिन्दू महासंघ के 46 वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति जी के निर्देश से पूरे प्रदेश में धूमधाम के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी जिसके क्रम में प्रयाग राज पत्थर गिरिजा घर से एतिहासिक सुभाष चौराहे तक सैकड़ों की संख्या में विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों सदस्यों ने विश्व हिन्दू महासंघ उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गण श्री रामप्रसाद यादव व आनन्द जी टंडन (पप्पनभैया)जिलाध्यक्ष श्री बृजेन्द्र त्रिपाठी, महामंत्री श्री श्याम सूरत पांडे एवं मातृ शक्ति की जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रेमा श्रीवास्तवा के नेतृत्व में विशाल शोभा यात्रा निकाल कर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री गौरक्ष पीठाधीश्वर श्री महंत योगी आदित्य नाथ जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति जी के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया,शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री उदय भान करवरिया जी के अनुपस्थित में श्री गौरव करवरिया एवं किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री महामण्डलेश्वर कल्याणी नन्द गिरी उपस्थित रहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मातृ शक्ति की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम गिरी, वरिष्ठ समाज सेवी श्री अरविंद तिवारी एवं शिव सेना के महानगर अध्यक्ष श्री सुनील जायसवाल जी ने अपनी उपस्थिति से सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। सुभाष चौराहे पर एकत्रित सैकड़ों साथियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री बृजेन्द्र त्रिपाठी मुन्ना भैया एवं महामंत्री श्याम सूरत पांडे ने संयुक्त रूप से कहा कि आज के समाज में जहाँ विभिन्न तरीके की बुराईयां देखने को मिलती हैं वहीं विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ता श्री महंत योगी आदित्य नाथ जी के एक भारत श्रेष्ठ भारत और हिन्दुत्व की रक्षा के सिधांत पर अडिग रखकर राष्ट्र की एकता अखंडता को समृद्ध बनाने की भावना को साकार कर रहे हैं आज के शोभायात्रा में जहां मातृ शक्ति की जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रेमा श्रीवास्तवा ने अपनी बहनो के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वहीं तमाम पदाधिकारियों सदस्यों के साथ धर्माचार्य प्रकोष्ठ के श्री दयालु जी महराज,श्री सत्यम जी महराज,डॉ अमित त्रिपाठी,श्री जय सिंह यादव, श्री उमेश मिश्रा, श्री प्रभाकर मिश्रा, श्री डी डी जोशी, श्री शीतला प्रसाद श्रीमती शुशीला पांडे,सुनीता पांडे ,सोनाली ,अतुल खन्ना एवं सैकड़ों पदाधिकारी सदस्य गणों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया और “जानसेनगंज चौराहे” को बन्दे मात्रम चौक बनाये जाने का पुर जोर समर्थन किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *