Friday, April 17Ujala LIve News
Shadow

देश की मातृ शक्ति को कमजोर समझने की भूल न करे विपक्ष: डिप्टी सीएम

 देश की मातृ शक्ति को कमजोर समझने की भूल न करे विपक्ष: डिप्टी सीएम

नारी विरोध में सपा कांग्रेस वैसे ही खाक होगी जैसे लंका खाक हुई थी: डिप्टी सीएम

टाउन हाल नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन

प्रयागराज

नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत शुक्रवार को टाउन हाल नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह अधिनियम केवल 33 प्रतिशत आरक्षण का विषय नहीं, बल्कि महिलाओं को नेतृत्व, निर्णय क्षमता और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका देने का संकल्प है। उन्होंने कहा कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक मील का पत्थर है। दशकों से लंबित इस मांग को पूरा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। यहअधिनियम सशक्त नारी, सशक्त भारत के मूल मंत्र को साकार करने के साथ ही महिलाओं को नई ऊर्जा और अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना साकार हो रही है। भाजपा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की दिशा में सतत् कार्य कर रही है। आज देश में महिलाओं की भागीदारी निर्णायक बन रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण को केवल नारों तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि इसे धरातल पर उतारा गया। आज हमारे देश की बेटियां किसी भी मोर्चे पर पीछे नहीं हैं। लगभग 12 वर्षों में देश के अंदर लिंगानुपात में जो बहुत बड़ा अंतर था वो अब लगभग बराबरी की स्थिति में आ रहा है। बेटी और बेटे के बीच में फर्क करने का समाज का जो स्वभाव था वो समाप्त हो रहा है। देश की नारी शक्ति को आरक्षण राष्ट्रहित का निर्णय है। नारी शक्ति के कोप से डरो विपक्षियों। कांग्रेसियों ने 60 साल शासन किया और दशांश नहीं कर पाए। राहुल गांधी अखिलेश यादव अहंकार में चूर हैं। भाजपा संविधान और बाबा साहब की पुजारी है। हमारा ध्येय है सबका साथ सबका विकास। कान खोलकर सुन लें सपाई और कांग्रेसी की भाजपा संविधान की रक्षक है। देश की मातृ शक्ति को कमजोर समझने की भूल न करे विपक्ष। नारी विरोध में सपा कांग्रेस वैसे ही खाक होगी जैसे लंका खाक हुई थी। अखिलेश यादव संसद में नहीं सैफई में नजर आएंगे यदि उन्होंने अधिनियम का समर्थन नहीं किया। मातृ शक्ति सपा की साइकिल पंचर कर देंगी। जब से मोदी आए हैं घर घर खुशहाली लाए हैं। पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए जितना काम किया उतना किसी ने नहीं किया। कोई अपने नानी के घर जाएगा कोई सैफई जायेगा। ये वीरांगना लक्ष्मीबाई, देवी अहिल्या बाई, यमराज से अपने पति को वापस लाने वाली सावित्री का देश है। ये राम, कृष्ण को जन्म देने वाली मातृ शक्ति का देश है।

आधी आबादी से जो टकराएगा वो सत्ता से चला जाएगा

सर्किट हाउस में मीडिया से ओपचारिक बातचीत में डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव द्वारा महिला आरक्षण का विरोध एवं मुस्लिम महिलाओं को अलग से आरोशन देने के सवाल पर कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दलों का राजनीतिक भविष्य अंधकारमय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की बागडोर संभालने के बाद न केवल नारी का सम्मान बढ़ा है, बल्कि वह अपने अधिकारों के साथ निरंतर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है।
महिला आरक्षण का विरोध और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों की सच्चाई अब जनता समझ चुकी है। इसमें अव्वल सपा बहादुर अखिलेश यादव हैं। लोकसभा में महिला आरक्षण में मुस्लिम महिलाओं को जोड़ने की मांग करना उनकी ‘वोट बैंक’ की घटिया राजनीति है।
सपा बहादुर का पीडीए फर्जी पीडीए है। अखिलेश यादव मुस्लिमों को वोट बैंक बनाके रखना चाहते हैं। वे मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करते आ रहे हैं। नोएडा की घटना पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार ने जांच कमेटी बनाई है। श्रमिकों के हितों को भी ध्यान में रखा गया है लेकिन कानून व्यवस्था से नोएडा ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं है।

कार्यक्रम के दौरान संत एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज, बीबीएस इंटर कॉलेज, जीजीआईसी फाफामऊ की छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं को डिप्टी सीएम द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

महिलाओं का हुआ सम्मान

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 24 महिलाओं सहित महेवा नैनी से यमुना नदी(100 मीटर) की दूरी मात्र 21 मिनट 28 सेकेंड में तैरकर पार करने वाली असाधारण 4 वर्षीय नन्ही जलपरी सत्या भारती व 15 वर्षीय फुटबॉल खिलाड़ी स्वाती को भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर मातृ शक्ति का सम्मान किया। इससे पहले महिलाओं ने मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम की संयोजिका भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी रहीं। संचालन आभा मधुर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉ कृतिका अग्रवाल ने दिया। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, गीता विश्वकर्मा, वंदना सिंह, अनामिका चौधरी, शिखा रस्तोगी, डॉ रीता बहुगुणा जोशी, अर्चना शुक्ला, अभिलाषा गुप्ता नंदी, शशि वार्ष्णेय, छाया देवी, अवधेश चंद्र गुप्ता, डॉ शैलेश पांडेय, शोभिता श्रीवास्तव, चंद्रा अहलूवालिया, पार्षद दीपिका पटेल, स्वारिका भारद्वाज, दुर्गेश नंदिनी, प्रियंका पराशर, रीता सिंह, प्रिया कैथवास, शिखा खन्ना, मनोरमा राय आदि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

मीडिया व्यवस्था में प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, उमेश तिवारी, दिलीप चतुर्वेदी, शुभम सिंह, सुजीत कुशवाहा रहे। अनुज कुशवाहा, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, दीप द्विवेदी, गया प्रसाद, गोपाल श्रीवास्तव राजेश गोंड पार्षद आशीष द्विवेदी पार्षद नीरज गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *