आर्य कन्या पी पीजी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

प्रयागराज आर्य कन्या पी पीजी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने फीता काटकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया तथा अपने उद्बोधन में कहा कि एक अच्छा खिलाड़ी हर चीज में दक्ष होता है चाहे वह अध्ययन का क्षेत्र हो या सामाजिक गतिविधि का कोई कार्य। उन्होंने बच्चों को इनडोर और आउटडोर दोनों खेलों के लिए प्रेरित किया और कहा कि स्वस्थ्य खिलाड़ी के पास सदैव स्वस्थ मस्तिष्क होता है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो अर्चना पाठक ने महिला खिलाड़ियों को सशक्त रूप से आगे आने तथा क्षेत्र एवं राष्ट्र स्तर पर सहभागिता करने हेतु प्रेरित किया। खेल कूद समारोह के उद्घाटन एवं समापन समारोह का संयोजन एवं संचालन चीफ प्रॉक्टर डॉ रंजना त्रिपाठी द्वारा किया गया।खेलकूद प्रतियोगिता का कुशल संयोजन संयोजिका प्रो अंजू श्रीवास्तव ने किया।
आज महाविद्यालय में खो खो, कबड्डी ,100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, गोला फेक, चक्का फेक, बैडमिंटन जैसे आउटडोर प्रतियोगिताएं साथ ही साथ चेस ,कैरम जैसी इनडोर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कबड्डी में प्रथम स्थान साक्षी यादव एवं उनकी टीम, द्वितीय स्थान वंदना एवं उनकी टीम, खो खो में प्रथम तान्या गौर ,द्वितीय स्थान सान्या कुमारी ,बैडमिंटन में प्रथम स्थान सोमानशी जायसवाल, द्वितीय स्थान संध्या मोदनवाल, चक्का फेंक में प्रथम स्थान सुषमा भूर्तिया, द्वितीय स्थान पूर्णिमा द्विवेदी, गोला फेक में प्रथम स्थान सुषमा भूर्तिया एवं आंशिका केसरवानी, द्वितीय स्थान खुशी यादव, चेस में प्रथम स्थान संस्कृति पाठक, द्वितीय स्थान प्रतीक्षा गुप्ता, कैरम में प्रथम स्थान श्वेता यादव, द्वितीय स्थान शताक्षी, संस्कृति एवं आंशिका तथा टेबल टेनिस में माधवी सिंह प्रथम एवं अक्षिता गौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।100 मीटर दौड़ में आकांक्षा प्रथम, काजल मिश्रा द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर श्वेता सिंह तथा द्वितीय स्थान पर आकांक्षा रहीं। प्रतियोगिता में प्रो इभा सिरोठिया,प्रो नीलांजना जैन , डॉ अमित पांडेय, डॉ स्मिता, डॉक्टर सब्यसाची ,डॉ अवधेश डॉक्टर दीपशिखा, डॉ दामिनी, डॉ रागिनी एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी छात्राएं उपस्थित रहीं।
