Saturday, April 25Ujala LIve News
Shadow

प्रयागराज प्रेस क्लब का बढ़ा कुनबा, क्लब कई पत्रकार एवं छायाकार हुए शामिल

 प्रयागराज प्रेस क्लब का बढ़ा कुनबा, क्लब कई पत्रकार एवं छायाकार हुए शामिल


प्रयागराज। प्रयागराज प्रेस क्लब सिविल लाइंस में हुई बैठक में सदस्यता अभियान को गति देते हुए कई पत्रकार एवं छायाकारों को क्लब की सदस्यता ग्रहण करायी गयी। इस बैठक में क्लब की मजबूती पर जोर देते हुए पत्रकारिता और पत्रकार हित में सतत् कार्य करने के संकल्प को दोहराया गया। क्लब के संरक्षक अनुपम मिश्र, अध्यक्ष आलोक सिंह और सचिव अचिन्त्य रंजन मिश्र ने वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार सिंह, शिवांचल सिंह एवं वरिष्ठ छायाकार ज्योति चौरसिया का माल्यार्पण करके और मिष्ठान्न खिलाकर प्रेस क्लब की सदस्यता ग्रहण करायी। इसी क्रम में कार्यकारिणी के अनुमोदन के उपरांत वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद यादव और सुनील गिरि को भी क्लब की सदस्यता प्रदान की गयी।क्लब के पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान को तेज करने पर बल दिया। इस अवसर पर क्लब के संरक्षक अनुपम मिश्र, अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह,पूर्व अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष-सुधीर शुक्ला, सचिव-अचिन्त्य रंजन मिश्र, संयुक्त सचिव नवीन सारस्वत, कोषाध्यक्ष-आलोक मालवीय, शिव पूजन सिंह, सुनील बच्चन, आनंद राज, विनोद खनाल, गगन जैन, विजेन्द्र कुमार आदि पत्रकार एवं छायाकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *