Sunday, April 26Ujala LIve News
Shadow

महानगर सभी 15 मंडलों के समस्त बूथों पर सुना गया मन की बात का 133 वां संस्करण

 महानगर सभी 15 मंडलों के समस्त बूथों पर सुना गया मन की बात का 133 वां संस्करण

वैज्ञानिक उपलब्धियों पर पीएम ने की चर्चा

मौजूदा वैश्विक हालात पर बुद्ध के जीवन संदेश की बताई प्रासंगिकता

 

प्रयागराज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 133 वें संस्करण को भाजपा प्रयागराज महानगर के सभी 15 मंडलों के समस्त बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों द्वारा सुना गया। मन की बात के इस संस्करण में पीएम मोदी ने मौजूदा वैश्विक हालात पर चिंता जताने के साथ देश में वैज्ञानिक उपलब्धियों पर चर्चा की। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बूथ संख्या177 पर कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञान गुण सागर वाहिनी के अध्यक्ष कुश श्रीवास्तव के आवास पर मन की बात को सुना। अभिलाषा गुप्ता नंदी ने अपने आवास, महापौर गणेश केसरवानी, शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी के मन की बात के 133 वे एपिसोड को सुना। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि मन की बात का हर संस्करण प्रेरणादायक रहता है। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत विंड एनर्जी में दुनिया की चौथी बड़ी ताकत है।उन्होंने देश के परमाणु वैज्ञानिकों की एक बड़ी उपलब्धि से मन की बात की शुरुआत की। इसमें पीएम ने बताया कि किस तरह देश के परमाणु वैज्ञानिकों ने तमिलनाडु के कलपक्कम में स्थित फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने ‘क्रिटिकलिटी’ हासिल कर ली है, जिसका मतलब है कि अब यह रिएक्टर संचालन के चरण में प्रवेश कर चुका है। पीएम ने कहा कि पवन ऊर्जा के क्षेत्र में भारत दुनिया के सामने एक बड़ी ताकत बन चुका है। पीएम ने वैश्विक तनाव पर बुद्ध के संदेश का उल्लेख करते एवं बुद्ध पूर्णिमा की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि गौतम बुद्ध का जीवन संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध ने हमें सिखाया कि शांति की शुरुआत हमारे भीतर से होती है और स्वयं पर विजय सबसे बड़ी जीत होती है। उन्होंने यह भी कहा कि आज दुनिया जिस तरह के तनाव और संघर्ष से गुजर रही है, उसमें बुद्ध के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। इसके अलावा पीएम ने बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी आदि विषयों पर भी चर्चा की। चौक, कीडगंज, विश्वविद्यालय, शिवकुटी, नैनी, मुट्ठीगंज, प्रीतम नगर, खुल्दाबाद, सदर गंगा पट्टी, सदर यमुना पट्टी, भरद्वाज, वेणी माधव आदि मंडलों में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम में सहभागिता की।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद सोनकर, प्रमोद मोदी, अनिल केसरवानी अनुज कुशवाहा, प्रमोद सिंह, रमेश पासी, डॉ शैलेश पांडेय, विक्रमजीत भदौरिया, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, दीप द्विवेदी, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्र, चंद्रा अहलूवालिया, शोभिता श्रीवास्तव, कनक मिश्रा, सुजीत कुशवाहा, हेमंत बनर्जी “दादा”, मंजेश श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *