पूनम संत महिला एवं विकास समिति के द्वारा निकाली गई जन आक्रोश रैली

महाराष्ट्र
पूनम संत महिला एवं विकास समिति,महाराष्ट्र के द्वारा जन आक्रोश रैली संपन्न हुई।
यह रैली संसद में नारी शक्ति वंदन बिल को पारित न किए जाने के विरोध में आयोजित की गई थी। रैली में बड़ी संख्या में समिति की सखियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी एकजुटता और जागरूकता का परिचय दिया।
रैली का शुभारंभ उमाकांत मिश्रा चौक से हुआ, जहाँ से सभी प्रतिभागियों ने संगठित रूप से अपनी आवाज बुलंद करते हुए मार्च निकाला। रैली का समापन श्री सर्वेश्वर मंदिर, सेक्टर 6, शांति नगर में हुआ, जहाँ सभा के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान के मुद्दों पर विचार व्यक्त किए गए।
समिति की प्रदेश अध्यक्ष, महाराष्ट्र चंद्रावती त्रिपाठी ने सभी उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आंदोलन नारी शक्ति के सम्मान और अधिकारों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समिति भविष्य में भी महिलाओं के हितों के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।
इस आयोजन में समस्त महाराष्ट्र टीम का खासा उत्साह देखने को मिला नीलिमा अग्रवाल की विशेष भूमिका रही.
