Sunday, April 26Ujala LIve News
Shadow

सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की हुई डिलेवरी, एक पुत्र और एक पुत्री हुए, जच्चा और बच्चे तीनों स्वस्थ 

 

सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की हुई डिलेवरी, एक पुत्र और एक पुत्री हुए, जच्चा और बच्चे तीनों स्वस्थ 

 

रिपोर्ट कुलदीप शुक्ला 

प्रयागराज.ऑपरेशन मातृशक्ति के तहत महिला यात्री के लेबर पेन होने पर सूबेदारगंज स्टेशन PF-6 पर स्टाफ की मदद से महिला यात्री द्वारा दो नवजात शिशु जिसमें एक लड़का और एक लड़की को जन्म दिया. गाड़ी संख्या 03294 डाउन पटना स्पेशल के सूबेदारगंज स्टेशन प्लेटफॉर्म -06 पर आने के पश्चात एक यात्री के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला यात्री को लेबर पेन हो रहा है। सूचना पर सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव के द्वारा प्रभारी निरीक्षक सूबेदारगंज को सूचना से अवगत कराया गया। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक मय महिला स्टाफ के साथ प्लेटफार्म नंबर 6 पर पहुंचे एंबुलेंस को कॉल किया गया।महिला यात्री कि स्थिति को देखते हुए LCT सुमन यादव व LCT प्रियंका व स्टेशन पर तैनात अन्य महिला सफाई कर्मियों की सहायता से महिला यात्री ज्योति कुमारी पत्नी रमेश कुमार ग्राम महिया थान सिंह थाना कोरोना जिला भदोही उत्तर प्रदेश का सुरक्षित प्रसव कराया गया । महिला यात्री द्वारा जुड़वा बच्चों को जन्म दिया गया।मौके पर केन्द्रीय रेलवे हॉस्पिटल प्रयागराज से नर्स शबीना मोबाइल नंबर 8957410803 मय स्टाफ प्लेटफार्म नंबर 6 पर पहुंची उनके द्वारा जच्चा व बच्चे दोनों का प्राथमिक उपचार दिया गया। जच्चा व दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। बाद एंबुलेंस नं0 UP70 NT 2173 के द्वारा महिला यात्री को अग्रिम उपचार हेतु उनके पति व लड़की के पिता के साथ मय महिला कांस्टेबल प्रियंका के डफरिन हॉस्पिटल प्रयागराज भेजा गया। महिला यात्री अपने परिजनों के साथ नई दिल्ली से प्रयागराज का जनरल टिकट NO 7133135 से यात्रा कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *