Friday, June 12Ujala LIve News
Shadow

प्रयागराज प्रेस क्लब ने पत्रकारों की समस्याओं पर एडीजी से की चर्च,पदाधिकारियों और छायाकारों की सूची सौंपी

प्रयागराज प्रेस क्लब ने पत्रकारों की समस्याओं पर एडीजी से की चर्च,पदाधिकारियों और छायाकारों की सूची सौंपी

प्रयागराज। प्रयागराज प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन ज्योति नारायण एवं डीसीपी यमुनानगर विवेक यादव से शिष्टाचार भेंट की और प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और छायाकारों की सूची सौंपी।
प्रयागराज प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने एडीजी ज्योति नारायण से पत्रकारिता और पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं पर सार्थक चर्चा की। साथ ही प्रयागराज जोन में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए जरूरी प्रबंध करने और समाचार संकलन के दौरान आनी वाली बाधाओं को दूर करने की मांग की गई। एडीजी ज्योति नारायण ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रयागराज प्रेस क्लब के अध्यक्ष-आलोक कुमार सिंह, सचिव- अचिन्त्य रंजन मिश्र, कोषाध्यक्ष-आलोक मालवीय, पत्रकार आनंद राज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *