महाप्रबन्धक नरेश पाल सिंह ने 10 रेल कर्मचारियों को किया पुरस्कृत
धर्मेन्द्र कुमार सिंह बने माह मार्च 2026 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी

प्रयागराज महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, नरेश पाल सिंह, प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, यतेन्द्र कुमार एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रयागराज, झाँसी एवं आगरा मण्डलों से मार्च 2026 माह के लिए चयनित कुल 10 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक के द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।
पुरस्कृत कर्मचारियों में 1. चन्द्रभान, ट्रैक मेन्टेनर-II/मनियां/आगरा मण्डल 2. शुभम पाल, ट्रैक मेन्टेनर-IV/जाजौ/ आगरा मण्डल 3. शिवलाल यादव, गेटमैन/ चिरगांव/झाँसी मण्डल 4. अभय शंकर, संरक्षा सलाहकार/टेलीकॉम उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय 5. सुभाष चन्द्र, स्टेशन मास्टर/शिकोहाबाद/प्रयागराज मण्डल 6. जय कुमार यादव, ट्रेन मैनेजर, चुनार/प्रयागराज मण्डल 7. अरमान अली, प्वाइण्ट्समैन, इटावा/ प्रयागराज मण्डल 8. सुमित कुमार शर्मा, प्वाइण्ट्समैन, अघोरीखास/प्रयागराज मण्डल 9. मनीष कुमार, प्वाइण्ट्समैन, डभौरा/ प्रयागराज मण्डल एवं 10. धर्मेन्द्र कुमार सिंह, प्वाइण्ट्मैन, कर्मा/ प्रयागराज मण्डल शामिल हैं। धर्मेन्द्र कुमार सिंह, प्वाइण्ट्मैन, कर्मा/प्रयागराज मण्डल को माह के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
