Thursday, April 30Ujala LIve News
Shadow

प्रयागराज शहर में फिर गूंजा गर्ल्स हाई स्कूल का नाम, शानदार परिणामों ने बढ़ाया गौरव

प्रयागराज शहर में फिर गूंजा गर्ल्स हाई स्कूल का नाम, शानदार परिणामों ने बढ़ाया गौरव

प्रयागराज। आईसीएसई एवं आईएससी बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में गर्ल्स हाई स्कूल, प्रयागराज ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे शहर में सफलता का परचम लहराया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि विद्यालय और शहर का नाम भी रोशन किया।
विद्यालय ने आईसीएसई और आईएससी दोनों परीक्षाओं में 100% परिणाम दर्ज करते हुए अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को सिद्ध किया। इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे विद्यालय की प्राचार्या डॉ. विनिता एसुबियस के कुशल नेतृत्व, अनुशासन, अथक परिश्रम और शिक्षकों के समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आईसीएसई में लक्षिता कुशवाहा ने 99.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सारा खान (98.6%) और आराध्या राठौर (98.0%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। वहीं आईएससी में आर्या सिंह और शारन्या श्रीवास्तव ने 98% अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
विद्यालय की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्राचार्या डॉ. विनिता एसुबियस ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
गर्ल्स हाई स्कूल की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रयागराज की शैक्षणिक पहचान में विद्यालय का स्थान अत्यंत गौरवपूर्ण है। पूरे शहर में विद्यालय की सफलता की चर्चा है और यह परिणाम आने वाले वर्षों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *