सेंट जोसेफ स्कूल, प्रयागराज के छात्र आयुष जायसवाल ने ICSE बोर्ड 10वीं में 94.44% अंक प्राप्त कर किया शहर का नाम रोशन

प्रयागराज स्थित प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ स्कूल के मेधावी छात्र आयुष जायसवाल ने ICSE बोर्ड परीक्षा 2026 की कक्षा 10वीं में 94.44% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जायसवाल समाज को गौरवान्वित किया है।
विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन इतिहास एवं नागरिक शास्त्र: 100/100 कंप्यूटर: 99/100 अंग्रेजी: 96/100 हिंदी: 94/100
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आयुष की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, _”आयुष शुरू से ही अनुशासित और जिज्ञासु छात्र रहा है। इतिहास में 100 अंक लाना उसकी विषय के प्रति गहरी समझ को दर्शाता है। हमें विश्वास है कि वह भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा।”
आयुष के पिता नीरज जायसवाल अध्यक्ष सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल ने बताया कि आयुष नियमित अध्ययन और समय प्रबंधन में विश्वास रखता है। वह प्रतिदिन 6-7 घंटे पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट खेलना भी पसंद करता है। आयुष का सपना भविष्य में सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना है।
महिला अध्यक्ष स्वाती निरखी ने आयुष तथा सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि समाज के युवाओं की ऐसी उपलब्धियाँ पूरे समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। हम सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
