Sunday, May 3Ujala LIve News
Shadow

ब्राह्मण परिषद उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक आर्चाय श्याम की अध्यक्षता में संपन्न 

ब्राह्मण परिषद उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक आर्चाय श्याम की अध्यक्षता में संपन्न 

प्रयागराज। ब्राह्मण परिषद उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक सिविल लाइंस के एक होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आर्चाय श्याम जी ने किया। बैठक में संगठन की भविष्य की कार्य योजना तैयार करना और सामाजिक एकजुटता पर चर्चा करना है। बैठक में परिषद की कार्य योजना के साथ ही कोर कमेटी का आधिकारिक गठन और घोषणा किया गया जिसमें समाज के प्रबुद्ध जनों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में परिषद के प्रस्तावित अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा, महासचिव अमित अवस्थी सचिव संजय मिश्रा, उपाध्यक्ष रामकृष्ण पांडेय, इंजिनियर संजय शेखर पांडेय, सलाहकार ज्योति तिवारी,कनक मिश्रा, विशाखा मिश्रा, आदित्य शर्मा, अतुल मिश्रा पवन शुक्ल, अनिल मिश्रा सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य एवं आय व्यय निरीक्षक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन के विस्तार और विप्र समाज के उत्थान हेतु संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
सबसे महत्वपूर्ण यह दिया गया कि ब्राह्मण परिषद उत्तर प्रदेश प्रतिवर्ष समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पांच बच्चों के शिक्षा मैं सहयोग करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *