Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

*अखिलेश जी के दिल में बसते हैं जिन्ना: नन्दी*

*अखिलेश जी के दिल में बसते हैं जिन्ना: नन्दी*

*पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तो अखिलेश यादव मीन मेख निकालने में व्यस्त हैं*

*अखिलेश यादव के ट्वीट पर मंत्री नन्दी ने दिया जवाब*

पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कई ट्वीट कर हर घर तिरंगा अभियान के साथ ही भाजपा पर भी निशाना लगाया है। जिसका उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने करारा जवाब देते हुए कहा कि अखिल्श यादव के दिल में जिन्ना बसते हैं, तभी तो वह आजादी के अमृत महोत्सव पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
मंत्री नन्दी ने अखिलेश यादव के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि
आज पूरा देश आज़ादी के अमृत महोत्सव के उत्साह, उल्लास और उमंग में सराबोर है। क्या उत्तर क्या दक्षिण, क्या गाँव क्या शहर, क्या बच्चे क्या बुजुर्ग क्या नौजवान।

माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा व हर-घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतवासी इस राष्ट्रोत्सव से जुड़ा है और आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। लेकिन अखिलेश यादव जी अपने एसी कमरे में बैठकर केवल ट्विटर के माध्यम से मीन-मेख निकाल रहे हैं।

शायद उनको आज़ादी के नायकों और प्रतीकों का सम्मान रास नहीं आ रहा है। आयेगा भी कैसे? दिल में जिन्ना जो बसते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *