Tuesday, May 5Ujala LIve News
Shadow

पत्रकारों की पांच सूत्री मांगों को लेकर सीएम योगी को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा भूखण्ड-आवास जनकल्याणकारी योजनाओं की मांग

पत्रकारों की पांच सूत्री मांगों को लेकर सीएम योगी को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
भूखण्ड-आवास जनकल्याणकारी योजनाओं की मांग

प्रयागराज।श्रमजीवी पत्रकारों को उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयागराज प्रेस क्लब के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को सौंपा।
पांच सूत्रीय ज्ञापन में सीएम से मांग की गयी कि मीडिया संस्थानों में कार्य कर रहे गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों एवं छायाकारों को मान्यता प्राप्त पत्रकारों की भांति ही आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया जाय। सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क चिकित्सा की व्यवस्था उपलब्ध करायी जाय।साथ ही प्रदेश स्तर पर मान्यता समिति की बैठक बुलाकर पत्रकारों की मान्यता की लम्बित फाइलों का शीघ्र निस्तारण कराया जाय ताकि वर्षों से मान्यता का इंतजार कर रहे पत्रकार लाभान्वित हो सकें।
मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भूखण्ड/ आवास उपलब्ध कराने और पत्रकारों की आवासीय सुविधा की मांग की गई। मुख्यमंत्री से पत्रकारों के बीमा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में प्रयागराज प्रेस क्लब के अध्यक्ष -आलोक कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष-मानवेन्द्र प्रताप सिंह, सचिव-अचिन्त्य रंजन मिश्र, संयुक्त सचिव -नवीन सारस्वत, छायाकार गगन जैन, विजेन्द्र कुमार सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *