शंकरगढ़ बाजार को यातायात जाम से स्थायी राहत का होरहा है सार्थक प्रयास

रिपोर्ट विनीत सेठी
प्रयागराज यमुनापार 264 बारा विधानसभा शंकरगढ़ बाजार को यातायात जाम से स्थायी राहत दिलाने हेतु एस.एस.ई रेलवे अधिकारी के साथ भाजपा यमुनापार के पूर्व जिला अध्यक्ष विभवनाथ भारती एवं भाजपा यमुनापार के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी के द्वारा शंकरगढ़ के पास ज्योति गेस्ट हाउस के सामने वाली सड़क से रामसागर तालाब के आगे रेलवे की तीसरी लाइन (जो हडही की तरफ सिलिका सैंड हेतु जाती है) पर प्रस्तावित अंडरपास निर्माण के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया गया।ñ
इस अवसर पर रेलवे विभाग से एस.एस.ई अजय उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की यातायात समस्या के स्थायी समाधान हेतु विस्तार से चर्चा की गई तथा स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किए गए।
इस अवसर पर शंकरगढ़ के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह पटेल, अरविन्द केसरवानी, मुन्ना मिश्रा, सोमनाथ वर्मा, कुशल कुमार जैन, उग्रसेन द्विवेदी, डॉ. सतरंजन, दीपक केसरवानी, सुनील पासी, सर्वेश पासी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
