Saturday, May 16Ujala LIve News
Shadow

RPF की त्वरित कार्यवाही, CCTV निगरानी एवं सघन चेकिंग के दौरान कानपुर से लापता 04 नाबालिग बच्चियों को सकुशल किया बरामद 

 RPF की त्वरित कार्यवाही, CCTV निगरानी एवं सघन चेकिंग के दौरान कानपुर से लापता 04 नाबालिग बच्चियों को सकुशल किया बरामद 

 

प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा अपराध संख्या 85/26 धारा 137(2) BNS थाना जाजमऊ जनपद कानपुर नगर से संबंधित 04 नाबालिग बच्चियां लापता हैं। सूचना प्राप्त होते ही निरीक्षक अमित कुमार मीणा द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे स्टेशन प्रयागराज पर RPF स्टाफ को सतर्क कर बच्चियों के फोटो प्राप्त कराए गए तथा स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों एवं आने-जाने वाली ट्रेनों में CCTV कैमरों के माध्यम से निगरानी एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
CCTV फुटेज की सतर्क मॉनिटरिंग एवं प्लेटफार्म क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान के दौरान 04 बच्चियां प्लेटफार्म संख्या 4/5 पर घूमती हुई दिखाई दीं। सूचना पर निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज हमराह स्टाफ एवं जीआरपी प्रयागराज के उप निरीक्षक अमित कुमार हमराह स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तथा चारों बच्चियों को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया। पूछताछ करने पर बच्चियों ने अपना नाम क्रमशः अनुष्का गुप्ता, भूमि मिश्रा, बानी यादव एवं अवंतिका विश्वकर्मा निवासी जनपद कानपुर नगर बताया।
तत्पश्चात चारों बच्चियों को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज पर “मेरी सहेली टीम” में तैनात महिला कांस्टेबल प्रियंका देवी की निगरानी में सुरक्षित रखा गया तथा उनकी सकुशल बरामदगी की सूचना जरिए दूरभाष प्रभारी निरीक्षक थाना जाजमऊ जनपद कानपुर नगर को दी गई।
सूचना प्राप्त होने पर थाना जाजमऊ कानपुर नगर से उप निरीक्षक अरुण कुमार ओझा, उप निरीक्षक संकल्प पांडे, महिला हेड कांस्टेबल संगीता राजपूत एवं कांस्टेबल प्रशांत कुमार रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज पर उपस्थित हुए। संबंधित थाना पुलिस द्वारा बताया गया कि उक्त बच्चियों के गुम होने के संबंध में थाना जाजमऊ में FIR पंजीकृत है।
बाद आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण करते हुए मुझ उप निरीक्षक तुलसी प्रसाद सरोज द्वारा नियमानुसार उच्च अधिकारियों से वार्ता उपरांत चारों बच्चियों को सकुशल संबंधित थाना पुलिस/परिजनों के सुपुर्द किया गया तथा आवश्यक सुपुर्दगी कार्यवाही संपादित की गई।
RPF प्रयागराज की त्वरित कार्यवाही, CCTV निगरानी एवं सघन चेकिंग अभियान के परिणामस्वरूप चारों बच्चियों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *