Friday, May 22Ujala LIve News
Shadow

जय त्रिवेणी जय प्रयाग आरती समिति के दस दिवसीय गंगा महोत्सव में बही भक्ति की रस धार 

जय त्रिवेणी जय प्रयाग आरती समिति के दस दिवसीय गंगा महोत्सव में बही भक्ति की रस धार 

प्रयागराज.गंगा दशहरा महोत्सव में नीलिमा सिंह के भजन और जय त्रिवेणी जय प्रयाग की थीम पर भक्तों ने जमकर भक्ति रस का रस पान किया.प्रियंका ने भी अपने कोकिल स्वर से किया भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया.गंगा दशहरा के कार्यक्रम की शुरुआत पुण्य सलिला मां गंगा जी के साथ गणेश भगवान की पूजा अर्चना एवं महाआरती के साथ हुई । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत स्वामी समर्थ रामदास महराज गुजरात,विशिष्ट अतिथि शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन वाजपेई एवं अति विशिष्ट अतिथि करवरिया परिवार के युवराज गौरव करवरिया रहे।

काशी प्रांत के भाजपा के उपाध्यक्ष रजनी कांत ने महाआरती एवं गंगा पूजन किया तथा भंडारे में विशेष सहयोग भी दिया।। मुख्य यजमान जय त्रिवेणी जय प्रयाग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष युवा समाजसेवी सर्वेश शंकर कपुरिहा एवं उनकी धर्मपत्नी रही. भोग प्रसाद का वितरण सर्वेश शंकर कपुरिहा के माध्यम से सम्पन्न हुआ।
गंगा पूजन,महाआरती एवं महाप्रसाद वितरण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।प्रख्यात भजन गायिका नीलिमा सिंह प्रयागराज ने अपनी कोकिल एवं मंत्रमुग्ध कर देने वाले स्वर में कई सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी।उनकी जय त्रिवेणी जय प्रयाग की थीम पर कही गई भजन पर पूरे पंडाल में लोग जय त्रिवेणी जय प्रयाग गुनगुनाते हुए झूमते नजर आए। उनकी भजनों ने सभी भक्तगणों को भक्तिमय एवं भावविह्वल कर दिया।
कार्यक्रम के मध्य में सु प्रसिद्ध भजन गायिका तनु प्रियंका ने अपनी भजन गंगा तेरे स्मरण मात्र से जनम सुफल हो जाता है,कानों में सुख देने वाला गंगा नाम सुहाता है.पर लोगो की खूब वाह वाही लूटी।संगम के किनारे गंगा माँ पर गाई गई भजन ने सभी भक्तों को भक्तिमय कर दिया।।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय एवं मीडिया प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने आए हुए अतिथियों एवं मीडिया कर्मियों के प्रति अपना आभार प्रकट किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप
से संस्था के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय एवं अन्य पदाधिकारीगण जिसमें संरक्षक नागेंद्र सिंह,आशुतोष पालीवाल, प्रभारी अनुराधा त्रिपाठी,सुमित वैश्य,सर्वेश शंकर कपूरिहा,संदीप तिवारी”नौजवान” असीम भारद्वाज, रोशनी अग्रवाल, पवित्र तिवारी, सत्यम तिवारी,विनय दुबे, अनुराग सिन्हा,धीरज केसरवानी, संजीव पांडेय,दीपमाला पांडेय,छाया पांडेय,रवि शर्मा,अनुराग सिन्हा,नीतू सिन्हा,हरी पांडेय,आनंद राज श्रीवास्तव,रमा यादव,आचार्य अखिल पांडेय जी आनंद गुप्ता अनूप गुप्ता ,प्रवीण कुमार केशरवानी तथा अन्य सदस्यगण एवं तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
संस्था के मीडिया प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर आधारित एक नाटक की प्रस्तुति,गंगा प्रदूषण पर एक झांकी,राधा रुक्मणी पर मंचित एक नाटक,महिषासुर मर्दिनी वध ,राधा कृष्ण रासलीला एवं तन्वी पांडेय द्वारा शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *