प्रगतिशील समाज पार्टी मजदूर संघ ने धूम-धाम से निकाली तिरंगा यात्रा

आजादी के 75 वर्ष बाद भी आबादी का बड़ा हिस्सा अभावग्रस्त जीवन जीने को मजबूर- इंजीनियर सुनील कुशवाहा
अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रगतिशील समाज पार्टी मजदूर संघ के मंडल प्रभारी नवीन विद्यार्थी के नेतृत्व में तिरंगे के साथ पैदल मार्च करते हुए तिरंगा यात्रा आज सोमवार को दोपहर 1 बजे सुभाष चौराहा से शुरू होकर चंद्रशेखर आज़ाद पार्क तक निकाली गयी। तिरंगा यात्रा की शुरूआत करते हुए प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी सुनील कुशवाहा ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि आज़ादी के 75 सालों में देश ने काफी तरक्की की है, किन्तु अभी भी हमारी आबादी का एक बड़ा हिस्सा अभावग्रस्त जीवन जीने को मजबूर है। इस अवसर पर प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव समर बहादुर शर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार योगेश कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष दीपचंद्र मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत पटेल व पवन यादव, प्रदेश सचिव दिनेश गुप्ता, मजदूर संघ के, अजय कौशिक, मुन्ना चमार, सतेंद्र कुशवाहा, संजय कुशवाहा, शिवम मौर्य, समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।
महिला मोर्चा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस।
प्रगतिशील समाज पार्टी महिला मोर्चा की संयोजक मनीषा मिश्रा की अगुआई में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि महिलाएं आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक तौर पर सशक्त बनेगीं, तभी आज़ादी का वास्तविक अर्थ चरितार्थ होगा। महिला मोर्चा कि उत्तर प्रदेश प्रभारी अर्चना कुशवाहा ने कहा कि आज़ादी का दिन हमें हमारे क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान को याद करने का दिन है। कार्यक्रम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की सत्या कुशवाहा ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास शहीदों की वीर गाथाओं से भरा पड़ा है। कार्यक्रम में सुनीता देवी, फरीदा खातून, सुनीता पाठक, कमरुन्निशा, राधा कुशवाहा समेत कई अन्य महिलाओं ने भागीदारी की।
धूम-धाम से किया ध्वजारोहण।
प्रगतिशील समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर धूम-धाम से किया ध्वजारोहण। प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुनील कुशवाहा ने राजापुर कार्यालय पर प्रातः 8 बजे पार्टी पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इसके अलावा राष्ट्रीय सचिव समर बहादुर शर्मा ने अरैल मोड़ नैनी, राष्ट्रीय सलाहकार योगेश कुशवाहा ने प्राथमिक विद्यालय उसरही, प्रदेश अध्यक्ष दीपचंद्र मौर्य ने बैंक ऑफ बडौदा मलाका, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत पटेल ने तिगनौता नैनी तथा युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव निष्ठा देव ने सिसईं सिपाह चौराहे पर ध्वजारोहण किया।
