विकास के अर्धशतक से मऊआइमा क्लब को मिली जीत

प्रयागराज। विकास कुमार के अर्धशतक (88 रन, 53 गेंद, सात चौके, तीन छक्के) की बदौलत मऊआइमा क्लब ने लूकरगंज क्लब को 89 रन से हराकर केएस स्पोर्ट्स अंडर-16 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर खेले गए मैच में मऊआइमा क्लब नें 25 ओवर में 4 विकेट पर 221 रन (विकास कुमार 88, सचिन यादव 42 नाबाद, शुभ सोनी 37, आशीष यादव 21, राघवेंद्र श्रीवास्तव 3/53, राजकमल वर्मा 1/34) बनाए। जवाब में लूकरगंज क्लब की पूरी टीम 22.4 ओवर में 132 रन (राजकमल वर्मा 32, कार्तिकेय श्रीवास्तव 22, प्रथम 21, फैजान खान 3/18, उत्कर्ष 20, रंजीत कुमार, मोहम्मद रेहान, अश्मित पटेल एक-एक विकेट) पर सिमट गई। विकास कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
