Saturday, May 30Ujala LIve News
Shadow

वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक गुप्ता राष्ट्रीय मानवाधिकार गौरव रत्न से सम्मानित

वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक गुप्ता राष्ट्रीय मानवाधिकार गौरव रत्न से सम्मानित

-राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के मुख्यालय पर सम्मान समारोह।

प्रयागराज। तीर्थराज प्रयागराज के वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक गुप्ता को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के मुख्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय मानवाधिकार गौरव रत्न से सम्मानित किया गया।
उपरोक्त के सन्दर्भ में मीडिया से वार्ता में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के चेयरमैन आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि अभिषेक गुप्ता प्रयागराज के वरिष्ठ पत्रकार हैं जोकि मानवीय सेवा कार्य को समर्पित रहते हुए मानवाधिकार हनन, भ्रष्टाचार व सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए समाज व राष्ट्र के सेवा में पूर्णतया नि:स्वार्थ समर्पित सेवा भाव से कार्य करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा भारत वर्ष के सर्वश्रेष्ठ 9 पत्रकारों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर संगठन द्वारा अभिषेक गुप्ता को सम्मान पट्टिका, सर्टिफिकेट, आई कार्ड, पत्रिका देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक गुप्ता ने कहा कि अवैतनिक रूप से समाज के लिए बिना थके सदैव कार्य करने वाले पत्रकारों के लिए इस प्रकार का सम्मान व उत्साहवर्धन ही उनकी वास्तविक पूंजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *