Sunday, May 31Ujala LIve News
Shadow

भारतीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा मनाया गया हिन्दी पत्रकारिता दिवस

भारतीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा मनाया गया हिन्दी पत्रकारिता दिवस

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सोच समझ कर वीडियो अपलोड करना चाहिए-विवेक पाण्डेय

सोनभद्र। भारतीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित 10वें स्थापना दिवस एवं पत्रकारिता दिवस समारोह का भव्य आयोजन रेणुकूट स्थित कल्याण मंडपम, हिंडाल्को हॉस्पिटल के सामने संपन्न हुआ।
गौरतलब है कि समारोह में उत्तर प्रदेश सहित कई प्रदेशों एंव विभिन्न जनपदों से आए पत्रकारों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। भारतीय पत्रकार एसोसिएशन 10वाँ स्थापना दिवस एवं पत्रकारिता दिवस समारोह 2026 के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विवेक पाण्डेय (सन्मार्ग) पत्रकारिता दिवस समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य के लिए संस्था द्वारा पत्रकार गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाता है। संस्था ईश्वर से श्री पाण्डेय के उज्जवल भविष्य की मंगलकामना करती है। स्थान कल्याण मण्डपम्, हिण्डालको हॉस्पिटल के सामने, रेणुकूट-सोनभद्र (उ०प्र०) संयोजक अखिलेश कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष लल्लन गुप्त, महामंत्री नईम गाजीपुरी, प्रदेश अध्यक्ष (उ.प्र.) रामाश्रय राय प्रधान कार्यालय – विश्वकर्मा नगर, रेणुकूट – सोनभद्र (उ०प्र०)।
वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता का विशेष महत्व है। पत्रकार समाज और शासन -प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी का कार्य करते हैं तथा आमजन की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। संस्था के पदाधिकारियों ने सम्मान प्राप्त करने पर वरिष्ठ पत्रकार विवेक कुमार पाण्डेय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे आगे भी पत्रकारिता के उच्च आदर्शों का पालन करते हुए समाज और राष्ट्रहित में अपनी सेवाएं देते रहेंगे।
इस अवसर पर भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष लल्लन गुप्त, महामंत्री नईम गाजीपुरी, प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) रामाश्रय राय, समन्वयक अखिलेश कुमार मिश्रा, बृजेश सिंह, राकेश शरण मिश्र, राम जी गुप्ता, भानु, संगम पाण्डेय, शिव प्रकाश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *