Sunday, May 31Ujala LIve News
Shadow

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जताया भरोसा,कहा- सुझावों से पर्यटन और व्यापार दोनों को मिलेगा बढ़ावा

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जताया भरोसा,कहा- सुझावों से पर्यटन और व्यापार दोनों को मिलेगा बढ़ावा


प्रयागराज
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मण्डल महानगर अध्यक्ष योगेश गोयल की अध्यक्षता मे प्रयागराज के विकास और पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषि राज से मुलाक़ात किया और निम्नलिखित मुख्य सुझाव रखी हैं:
सुरक्षा व्यवस्थाके लीये एयरपोर्ट मार्ग पर हो रही रेलिंगों की चोरी रोकना।
श्रद्धालुओं के लिए संगम क्षेत्र में स्थायी शेड्स और वाटर कूलर लगाना।
शहर की ब्रांडिंगके लीये प्रमुख प्रवेश द्वारों पर आकर्षक होर्डिंग्स और डिजिटल टीवी स्क्रीन लगाना।
डिजिटल सुधारसे पर्यटन विभाग और प्राधिकरण की वेबसाइटों को आधुनिक तथा अपडेटेड बनाना।
सोशल मीडिया के द्वारा प्रयागराज की पहचान साथ ही मुख्य पर्यटन स्थल को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना।
उपरोक्त सुझाव के सम्बन्ध मे प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नें बताया की..प्रयागराज के विकास के लिए इन सभी सुझावों पर जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
प्रयागराज प्रशासन पहले से इन सुझाव पर कार्य कर रहा है प्रयागराज मण्डल के कमिश्नर द्वारा रक्षा विभाग के संपर्क मे है जिससे प्रयागराज मे संगम आने वाले श्रीद्धआलो को आराम करने के लीये शेड वा इस गर्मी मे शेड की व्यवस्था स्वच्छ पीने का पानी वाटरकुलर वा अन्य सुविधा दी जा सके साथ ही पी डब्लू डी विभाग को भी ग्रिल चोरी रोकने वा निरंतर रखरखाव के लीये कहा गया है जिससे उसकी सुरक्षा की जा सके साथ ही व्यापार मण्डल की समस्त सुझाव पर भी विचार करने को कहा हैसाथ ही कहा की प्रयागराज को एक सुंदर और सुरक्षित पर्यटन स्थल बनाने के लिए प्राधिकरण पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार केशरवानी ने विश्वास व्यक्त किया कि इन सुझावों पर गंभीरता से कार्य होने से प्रयागराज की छवि और अधिक सुदृढ़ होगी तथा पर्यटन एवं व्यापार दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
महिला मण्डल अध्यक्ष रौशनी अग्रवाल नें प्राधिकरण उपाध्यक्ष नें कहा की आप लोगो नें प्रयागराज को राष्ट्रतीय स्तर पर पर्यटन का बड़ावा देने का प्रयास कर रहें है इसके लीये बहुत धन्यवाद साथ ही है हम लोग प्रयागराज मण्डल के कमिश्नर से भी मुलाक़ात करेंगे.

प्रतिनिधि मण्डल मे वरिष्ठ महामंत्री नवीन अग्रवाल महिला मण्डल की अध्यक्ष रौशनी अग्रवाल महिला मण्डल की महामंत्री एडवोकेट मनोरमा गोस्वामी महामंत्री अभिषेक केशरवानी एडवोकेट मनोज गोस्वामी हर्ष जायसवाल पियूष पांडे विकास वैश्य आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.प्रयागराज को एक सुंदर और सुरक्षित पर्यटन स्थल बनाने के लिए प्राधिकरण पूरी तरह प्रतिबद्ध है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *