Sunday, May 31Ujala LIve News
Shadow

कोचिंग संस्थानों पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण और अग्नि शमन विभाग सख्त

कोचिंग संस्थानों पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण और अग्नि शमन विभाग सख्त


रिपोर्ट आलोक मालवीय
प्रयागराज
मोटी कमाई करने के लिए कोचिंग संस्थानों ने नियम कानूनों की धज्जियाँ उड़ा रखी थी.इसके बाद
भीषण गरमी में आग की घटनाओं को देखते हुए प्रयागराज विकास प्राधिकरण और अग्नि शमन विभाग ने कई कोचिंग संस्थानों मे छापे मारे. छापे से कोचिंग संस्थानों में हड़कम्मप मच गया.शहर के तीन कोचिंग संस्थानों ने अपनी खूबसूरत बिल्डिंग को मानकों की अनदेखी करके बनाया था. इन कोचिंग संस्थानों मे अग्नि शमन की कोई व्यवस्था नहीं थी ना ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण के नियमों को माना गया था.जाँच में घोर लापरवाही सामने आई इसके बाद दोनों विभागों की संयुक्त कार्यवाही मे
प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने तीन बड़े कोचिंग संस्थानों एग्जामपुर कोचिंग,
सुपर क्लाइंमैक्स कोचिंग और
टारगेट ऑन कोचिंग
को किया सीज.
कार्यालय मुख्य अग्निशमन अधिकारी, कमिश्नरेट, प्रयागराज के अधिकारीयों ने पाया की रास्ते में जेनरेटर रख कर मार्ग अवरुद्ध किया गया था. इसके साथ ही अनिमित्तओं के साथ निर्माण किया गया था. इसको देखते हुए दोनों विभागों ने छात्र छात्राओं और टीचरों की सुरक्षा के लिए सीज की कार्यवाही की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *