Monday, June 1Ujala LIve News
Shadow

सेना के शौर्य को समर्पित संग्रहालय की मांग के लिए डिप्टी सीएम को दिया धन्यवाद

 सेना के शौर्य को समर्पित संग्रहालय की मांग के लिए डिप्टी सीएम को दिया धन्यवाद

महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ की मुलाकात

प्रयागराज भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लखनऊ स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर उनका मार्गदर्शन लिया व चर्चा की। महानगर अध्यक्ष ने डिप्टी द्वारा संगम नगरी प्रयागराज में भी सेना के शौर्य को समर्पित संग्रहालय की मांग के लिए उन्हें महानगर के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों व नागरिकों की ओर से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से 2027 के लिए अब पूरी तरह से लग जाने का आह्वाहन किया। प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो भी अभियान दिया गया है उसे पूरी लगन व मेहनत से सफलतापूर्वक पूरा करने का प्रयास करें। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है सिर्फ जनता को भ्रमित करने के और इस विषय पर पूरी सजगता सावधानी से विपक्षियों से निपटें। इस दौरान महानगर महामंत्री डॉ शैलेश पांडेय, पार्षद राजू शुक्ला, विजय द्विवेदी, डॉ रवींद्र प्रताप, अनिल गोस्वामी, हरीश पासवान, निर्दोष सिंह गोलू, मयंक दुबे, पीयूष जायसवाल, संदीप यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *