कमईपुर में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की तृतीय पूजा एवं आरती सम्पन्न

कमईपुर, प्रयागराज। श्री विश्वकर्मा परिवार कमईपुर के तत्वावधान में आयोजित भगवान श्री विश्वकर्मा जी की तृतीय मासिक पूजा एवं आरती का कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
भीषण गर्मी को देखते हुए समस्त विश्वकर्मा समाज के लोगों ने सामूहिक सहयोग से दोपहर से ही शर्बत वितरण का कार्य प्रारंभ किया, जो निरंतर देर तक चलता रहा। इसके पश्चात श्री गणेश जी, माता लक्ष्मी जी एवं इष्टदेव भगवान श्री विश्वकर्मा जी का विधि-विधान पूर्वक पूजन एवं आरती की गई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा प्रसाद वितरण का कार्य देर तक चलता रहा।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अजय विश्वकर्मा एवं रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि यह धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के समस्त विश्वकर्मा वंशज बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हैं।
इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा (लल्लू), राजू विश्वकर्मा, राम मूरत विश्वकर्मा (सीबीसी) , ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, राम आसरे विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा (बाबा जी), शिवलाल विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित लोगों ने आयोजकों एवं सहयोगकर्ताओं की सराहना करते हुए समाज में एकता और धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में इसे एक सराहनीय पहल बताया।
