तीर्थंराज प्रयागराज में मनाई गई माँ गंगा की छठी, लगा छप्पन भोग

रिपोर्ट आलोक मालवीय
प्रयागराज
संगम नगरी प्रयागराज के घाटों पर जगत जननी माँ गंगा के पृथ्वी पर अवतरण की छठी मनाई गई. भव्यत्म दिव्यतम स्वरूप में माँ गंगा की बटुक कन्याओं ने आरती उतारी. गंगा सागर से बंगाल की खाड़ी तक कहीं भी गंगा मैया की छठी नहीं मनाई जाती लेकिन मान्यताओं के अनुसार माना जाता है की माता गंगा तीर्थ राज प्रयागराज में बेटी के स्वरूप में विदयमान है इसीलिए माता के बचपन के स्वरूप की पूजा करके विश्व कल्याण की कामना की गई.
जय त्रिवेणी जय प्रयाग आरती समिति के अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय ने बताया की
पूरे भारत में कहीं भी बटुक कन्याएं माता गंगा की आरती नहीं उतारती लेकिन प्रयागराज में बटुक कन्याएँ माता गंगा की दिव्य आरती उतारती है.
माता गंगा की छठी मे बकायदा माता गंगा की सुंदर मूर्ति बनाकर उसका अभिषेक किया गया उसके बाद माता गंगा को छप्पन भोग लगाए गए. इन छप्पन भोगों में कोल्ड ड्रिंक्स, चॉकलेट, चाउमीन सहित छप्पन प्रकार के पकवान शामिल रहे.
जिस तरह एक छोटी बच्ची की छठी मनाई जाती है उसी तरह माता गंगा की छठी नाच गा कर धूम धाम से मनाई गई
