बंद पड़े घर में चार शव मिलने से हड़कम्मप, पुलिस जाँच में जुटी
एक शव घर के अंदर सीढ़ी पर पाया गया, दो शव कमरे में मिला,एक शव ऊपरी मंजिल पर मिला
घर के बाहर दरवाजे पर बंद था ताला

प्रयागराज कोतवाली के साउथ मलाका में बंद घर में एक ही परिवार के चार लोगो का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया लगभग 3 दिन से बंद पड़े घर के अंदर से बदबू आना शुरू हुई तो लोगों ने शक के आधार पर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शटर खोलकर अंदर गई तो उसके होश उड़ गए एक-एक करके तीनों शव अलग-अलग दिशा में पड़े हुए थे बॉडी 2 से 3 दिन पुरानी थी इसलिए पूरे इलाके में बदबू फैल गई लशव पर चोट के निशान थे फिलहाल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मौके पर पुलिस कमिश्नर ,एडिशनल कमिश्नर सहित तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की.मौके पर फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वाड की टीम ने जांच पड़ताल की,एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा ने बताया कि 112 नंबर पर सूचना दी गई थी जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर फॉरेंसिक टीम से जब पता लगाया तो 3 शव संदिग्ध अवस्था में पड़े हुए थे शव की पहचान वीरेन्द्र कुमार वैश्य उनकी पत्नी अनीता वैश्य और बेटी मीनाक्षी के रूप में हुई है आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि उनके दो बेटे अश्वनी और अभिषेक है अश्वनी को आपराधिक प्रवृत्ति में शामिल होने के कारण अपने संपत्ति से पहले ही दखल कर चुके थे वर्तमान में वो जेल में है और दूसरा बेटा अभिषेक उनके साथ रहता था वो भी वर्तमान में गलत संगत में आ गया था ।घर की तलाशी में अभिषेक का शव भी बरामद होने से मर्डर मिस्ट्री और उलझ गई है.
पिता और अभिषेक में अक्सर नोंकझोंक हुआ करती थी फिलहाल घटनास्थल से सबूत जुटाया जा रहे हैं अब अभिषेक के पकड़े जाने पर ही पूरा मामला सामने आएगा कि आखिरकार चार शव मिलने के पीछे वजह क्या है ।
